फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: दहेज का मुकदमा वापस न लेने पर मायके पहुंच पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक

Sun, 13 Oct 2019 07:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कन्नौज में दहेज एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा वापस न लेने पर पति ने साथियों के साथ पत्नी के मायके पहुंचकर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली इलाके के कालिका नगर मोहल्ले की शवीना बेगम पुत्री अब्दुल समद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी नौ दिसंबर 2017 को कन्नौज कोतवाली के शेखाना मोहल्ले के असलम पुत्र इस्लाम के साथ हुई थी।

शादी के बाद से पति व सास मुन्नी बेगम अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगीं। इनकी प्रताड़ना से तंग आकर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पति मुकदमा वापसी का दबाव बनाने लगे। इससे वह अपने पिता के घर आ गई।
विज्ञापन


चार अक्तूबर 2019 की शाम को पति अपने दो साथियों के साथ पिता के घर आए। दरवाजे के बाहर खड़े होकर मुकदमा वापसी का दबाव बनाते हुए गाली गलौज करने लगे। बाल पकड़कर जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया।

शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। इस पर पति ने तीन तलाक दे दिया। इसके बाद सभी बाइक पर सवार होकर चले गए। पुलिस ने शवीना की तहरीर पर पति समेत दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि अब कोई भी व्यक्ति तलाक नहीं दे सकता है। आरोपी को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें