यूपी के जालौन में तीन तलाक का अनोखा मामला सामने आया है। यहां कोर्ट में चल रहे मामले से नाराज होकर पति ने पत्नी को तीन तलाक बोल दिया और मौके से भाग गया। मायके में रह रही पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला कबीर नगर निवासी शाजिया अंजुम पुत्री कलीम उल्ला ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि उसकी शादी 5 जनवरी 2008 को अशरफ उल्ला खां पुत्र इकराम उल्ला खां निवासी रामचबूतरा राजेपुरा कालपी के साथ हुई थी।