फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सऊदी अरब से पति ने फोन पर दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Mon, 28 Oct 2024 07:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मछरिया निवासी महिला को सऊदी अरब में काम करने वाले पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया है। पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाने के बाद नौबस्ता पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज की है। शगुफ्ता शाहीन ने बताया कि पहले पति का चार साल पहले निधन हो गया था। उसके बाद मो. समीर ने शादी का प्रस्ताव रखा था। समीर ने पहली शादी और बच्ची होने की बात छिपाते हुए फरवरी 2022 में उससे शादी की थी।

विज्ञापन


शादी के 10 दिन बाद ही समीर के शादीशुदा होने की बात पता चली। विरोध करने पर पति और ससुरालवालों ने पहली पत्नी से तलाक होने की बात बताई। शादी के एक माह बाद समीर के सऊदी अरब जाने के बाद देवर अदनान, ननद नेहा व नन्दोई आमिर खान उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि सऊदी अरब से लौटने पर पति ने उसकी बात न मानने पर तीन तलाक की धमकी दी। 11 जून को पति दोबारा सऊदी गया। वहां से वीडियो काॅलिंग कर बोला कि उस पर कर्जा है। उसे चुकाओ वरना तुम्हारी अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे और तीन तलाक दे दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति और ससुरालजनों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें