यूपी के कानपुर में दिल-दहलादेने वाली घटना सामने आई है। यहां कर्नलगंज के छोटे मियां का हाता निवासी गुड़िया की नशेबाज पति शकील ने विवाद के बाद कैंची से जीभ काट दी। देर रात पुलिस ने उसे हैलट में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक नशेबाजी को लेकर पत्नी-पति के बीच विवाद हुआ था। मारपीट के बाद पति ने पहले दांत से जीभ काटने की कोशिश की। नहीं कटी तो अलमारी में रखी कैंची से जीभ काट दी। आरोपी की तलाश की जा रही है।