उन्नाव जिले में पत्नी की मौत से दुखी पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना अजगैन थाना क्षेत्र की है। रोहित (23) पुत्र लक्ष्मीनरायण ने आत्महत्या की है। जानकारी के अनुसार रोहित ने 24 जुलाई 2019 में प्रेम विवाह किया था।
किसी बात को लेकर रविवार को दोनों ने जहर खा लिया था। जिसमें रोहित ठीक हो गया तथा पत्नी किरन की मौत हो गई थी। बाद में पत्नी की मृत्यु से आहत होकर रोहित ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अजगैन पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।