फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: पति-पत्नी को पड़ोसी मां-बेटों ने पीटा, पीड़ित बोला- बाइक और मोबाइल भी ले लिया, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 01 Mar 2024 11:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: औंग थाना क्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में पड़ोसी मां-बेटों ने दंपती को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने पति -पत्नी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के शुक्ला नगर में पति-पत्नी को पड़ोसी मां-बेटों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया है। पुलिस ने एससी एसटी सहित मारपीट, गाली गलौज की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्ला नगर का देव कुमार रैदास अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी पड़ोस के अंकुर शुक्ला ने बुलाया। रुपये के लेनदेन में विवाद होने लगा।

विज्ञापन

अंकुर शुक्ला ने देव कुमार को जाति सूचक गालियां देते हुए पीट दिया। देव कुमार की बाइक और मोबाइल भी ले लिया है। जब देव कुमार रैदास की पत्नी जूली अंकुर शुक्ला से मारपीट की वजह पूछने गई, तो अंकुर शुक्ला, भाई विजेंद्र शुक्ला, मां अरुणा शुक्ला ने जूली की पिटाई कर दिया। जूली का सर फट गया है। पति -पत्नी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।a

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें