यूपी के उरई (जालौन) जिले में पति-पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर का खाकर आत्महत्या कर ली। चुरखी थाना क्षेत्र के मुसमरिया गांव निवासी कल्लू (55) अपने खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए थे।
रात में अचानक हालत बिगड़ने पर इन्हें जिला अस्पताल लाया गया। वहां से डॉक्टरों ने कानपुर में इलाज के लिए रेफर किया गया। रास्ते में ही कल्लू ने दम तोड़ दिया। यह खबर जैसे ही कल्लू के घर पहुंची तो पत्नी सड़ी (52) ने सल्फास खा लिया। इलाज के लिए झांसी ले जाया गया, झांसी पहुंचने से पहले ही पत्नी की भी मौत हो गई। गांव में चर्चा हो रही है कि घरेलू कलह की वजह से दोनों ने आत्महत्या की है। वहीं पुलिस अभी भी मामले की छानबीन और लोगों से पूछताछ कर रही है। कल्लू के दोनों बेटों को भी बयान देने के लिए थाने बुलाया गया है।