कानपुर। कल्याणपुर की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनका विवाह कैंट क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुआ था। शादी के बाद से ही पति प्रताड़ित करने लगा। सितंबर 2025 को पति ने दो लाख रुपये और बाइक की मांग रखी। मांग पूरी न होने पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी। इसके बाद से पति घर में अंजान लोगों को लाकर शराब पिलाने लगा। वैश्यावृत्ति करने का दबाव बनाया। मना करने पर पूरा दिन कमरे में बंद रखा। खाना मांगने पर आरोपी ने जलाकर मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।(संवाद)