फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेंबर विवाद में कचहरी में हंगामा

Thu, 19 Feb 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सत्र एवं न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को टीन शेड में जाने का अल्टीमेटम मिलने के बाद अधिवक्ता नाराज हो उठे हैं। बुधवार को अधिवक्ता चेंबर का विरोध सड़कों पर उतर आया।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने वादकारियों को कचहरी के अंदर जाने से रोेक दिया। इसके चलते सैकड़ों वादकारी बिना सुनवाई के लौट गए। अधिवक्ताओं ने चेंबर की मांग पूरी नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया है।

इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। विदित हो कि एक सप्ताह पूर्व जिला सत्र एवं न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को टीनशेड में जाने का अल्टीमेटम मिलने के बाद से अधिवक्ता नाराज थे।
विज्ञापन


इस मुद्दे के बाद अधिवक्ताओं ने चेंबर की मांग दोबारा शुरू कर दी। कार्य बहिष्कार के साथ सुनवाई होती न देख बुधवार को अधिवक्ता कचहरी के मेन गेट पर एकत्र हो गए। सुनवाई के लिए पहुंच रहे वादकारियों को अंदर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ वादकारियों की अधिवक्ताओं से तू-तू, मैं-मैं भी हुई। कोई सकारात्मक हल नहीं निकल सका। अधिवक्ता अनशन पर बैठ गए हैं।

अधिवक्ताओं का कहना है कि उन्हें नियमानुसार चेंबर मुहैया कराए जाएं। साथ ही कोर्ट की स्थापना से पूर्व चेंबरों को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें