फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसिरापुर में नाली निर्माण न होने पर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
फोटो - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। नासिरापुर में नाली का निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम गेट पर प्रदर्शन कर बीडीओ, ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होेंने गंदे पानी और बारिश के पानी के निकासी की मांग उठाई। नसिरापुर निवासी केशव कमल, कुलदीप कश्यप, राज किशोर, सीतराम समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शुक्रवार को तहसील गेट पर ग्राम प्रधान विकल कटियार और खंड विकास अधिकारी से कई बार फरियाद लगाने पर भी आज तक गली और पक्की नालियां नहीं बनीं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को नाली बनवाने का आश्वासन देकर घर से नाली खुदाई के लिए औजार दिए, जिसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से नालियां भी खोदी, लेकिन कई दिन गुजर जाने के बाद भी ग्राम प्रधान द्वारा निर्माण नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने एसडीएम बिल्हौर पीएन सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल नाली निर्माण की गुहार लगाई। उधर, मामले में ग्राम प्रधान विकल कटियार ने सभी प्रकार के आरोपों का गलत बताया जबकि खंड विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी ने मामले की जानकारी न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें