चित्रकूट के मऊ क्षेत्र के तीन स्थानों पर अचानक लगी आग से लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया। जोरवारा गांव में लगभग एक सैकड़ा बीघे की भूमि पर रखी फसल राख हो गई। इसके अलावा इटवा व लपाव गांव के दो घरों में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई।
फायर बिग्रेड टीम व ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जोरवारा गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के चलते भीषण तबाही का मंजर देखने को मिला। आग से गेहूं की दर्जनों बीघे की फसल जलकर खाक हो गई। किसानों ने बताया कि भारी क्षति हुई है।
फसल जलने की सूचना पर एएसपी बलवंत चौधरी समेत थानाध्यक्ष सुभाष चन्द्र चौरसिया मौके पर पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि अगर सही समय से दमकल की गाड़ियां पहुंच गई होती तो शायद इतना नुकसान न होता।
बताया गया कि धर्मवीर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, राम सिंह, रामजी, फूल सिंह, घनश्याम, राममिलन, रमई देवी, संतोष सिंह, महेश सिंह, गायत्री देवी, द्वारिका प्रसाद, किरन देवी आदि किसानों की फसलें जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा थाना क्षेत्र के इटवा गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर से किसान रामसिंह पुत्र रामसजीवन के खेत मे बने कच्चे बने मकान में आग लग गई।
जिससे रख अनाज जलकर गया। दस हजार रूपए का नुकसान हुआ। लपाव गांव में शुभमान पुत्र विश्वनाथ के मकान में आग लग गई। जिससे कमरे में रखी गृहस्थी जल गई। दस हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचकर लेखपाल ने सर्वेक्षण कर रिपोर्ट अधिकारियों को सौपा है।