फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में आग से सैकड़ों बीघे की फसल जलकर खाक, तबाही का मंजर देख छलक उठे किसानों के आंसू

Thu, 16 Apr 2020 07:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
जलकर राख हुई गेहूं की फसल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चित्रकूट के मऊ क्षेत्र के तीन स्थानों पर अचानक लगी आग से लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया। जोरवारा गांव में लगभग एक सैकड़ा बीघे की भूमि पर रखी फसल राख हो गई। इसके अलावा इटवा व लपाव गांव के दो घरों में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई।
विज्ञापन


फायर बिग्रेड टीम व ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जोरवारा गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के चलते भीषण तबाही का मंजर देखने को मिला। आग से गेहूं की दर्जनों बीघे की फसल जलकर खाक हो गई। किसानों ने बताया कि भारी क्षति हुई है।

फसल जलने की सूचना पर एएसपी बलवंत चौधरी समेत थानाध्यक्ष सुभाष चन्द्र चौरसिया मौके पर पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि अगर सही समय से दमकल की गाड़ियां पहुंच गई होती तो शायद इतना नुकसान न होता।
विज्ञापन


बताया गया कि धर्मवीर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, राम सिंह, रामजी, फूल सिंह, घनश्याम, राममिलन, रमई देवी, संतोष सिंह, महेश सिंह, गायत्री देवी, द्वारिका प्रसाद, किरन देवी आदि किसानों की फसलें जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा थाना क्षेत्र के इटवा गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर से किसान रामसिंह पुत्र रामसजीवन के खेत मे बने कच्चे बने मकान में आग लग गई।

जिससे रख अनाज जलकर गया। दस हजार रूपए का नुकसान हुआ। लपाव गांव में शुभमान पुत्र विश्वनाथ के मकान में आग लग गई। जिससे कमरे में रखी गृहस्थी जल गई। दस हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचकर लेखपाल ने सर्वेक्षण कर रिपोर्ट अधिकारियों को सौपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें