फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डिब्बों को पीछे छोड़कर आगे निकला हमसफर का इंजन, डेढ़ घंटे तक बाधित रहा ट्रैक

Wed, 13 Jul 2022 01:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

जसवंतनगर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार तड़के सुबह बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। दिल्ली जा रही हमसफर एक्सप्रेस का इंजन बोगियों से अलग हो गया। इसकी जानकारी होते ही अफसरों में अफरा तफरी मच गई और ओएचई बंद करके पीछे आ रही ट्रेनों को रोका गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में बरौनी से दिल्ली जा रही हमसफर एक्सप्रेस बुधवार सुबह इंजन को सराय भूपत के गेट संख्या 33 ग्राम के पास डिब्बों को छोड़कर जसवंतनगर की ओर चला गया। अचानक ट्रेन रुक जाने पर गार्ड ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ओएचई लाइन की सप्लाई बंद करके पीछे आ रही ट्रेनों को रोका गया। इसके बाद इंजन को उल्टा वापस लाकर करीब एक घंटे पांच मिनट बाद ट्रेन रवाना की गई। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 3 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली जा रही हमसफर एक्सप्रेस के इंजन और पहले कोच की कंपलिंग टूट गई। इस वजह से इंजन सभी डिब्बों को छोड़कर करीब 300 मीटर आगे निकल गया। कोच रुक जाने पर घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में कंट्रोल को जानकारी दी गई। इस पर ओएचई लाइन की सप्लाई बंद करके पीछे आ रही ट्रेनों को इटावा और इकदिल में रोका गया। इससे करीब 1 घंटे पांच मिनट ट्रैक बाधित रहने की वजह से राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें खड़ी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें