फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी का मामला: ओमान से लौटी महिला ने की युवक की गिरफ्तारी की मांग, बोली- पति से ऐंठे थे 22 हजार रुपये

Sat, 01 May 2021 01:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उन्नाव निवासी राजमिस्त्री ने कर्नलगंज थाने में मानव तस्करी के आरोपी अतीकुर्रहमान व मुजम्मिल के खिलाफ कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमान से लौटी महिला व उसके राजमिस्त्री पति ने पुलिस से कांशीराम कॉलोनी उन्नाव निवासी आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। आरोप है कि जब पीड़ित ओमान में मानव तस्करों के चंगुल में फंसी थी, तो युवक ने वापसी का टिकट कराने के नाम पर पति से 22 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन


उन्नाव निवासी राजमिस्त्री ने कर्नलगंज थाने में मानव तस्करी के आरोपी अतीकुर्रहमान व मुजम्मिल के खिलाफ कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डीसीपी क्राइम की मदद से 12 दिन पहले महिला वापस भारत आ सकी है। दो दिन पूर्व कोर्ट में बयान कराने के दौरान महिला ने कांशीराम कॉलोनी निवासी उमर जहां व उसके बेटे सालम का नाम लेकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। महिला ने बताया कि आरोपी महिला ओमान में है, लेकिन उसका बेटा यहां खुलेआम घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें