फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी का मामला: ओमान से डीसीपी को भेजा वॉइस मैसेज, बोली, मुझे बचा लीजिए

Thu, 22 Apr 2021 07:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मानव तस्करी का मामला - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

मानव तस्करी का नेटवर्क देश भर में फैला हुआ है। जालंधर की दो और चेन्नई व गोवा की एक-एक महिला ओमान में फंसीं हुईं हैं। ओमान में फंसी जालंधर की एक महिला ने बुधवार को डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल के व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज भेजे।

विज्ञापन


जिसमें वो गुहार लगा रही है कि वहां दिन रात काम कराया जाता है। शारीरिक के साथ यौन शोषण का प्रयास भी हुआ। भारत वापस बुला लो वरना यहीं मर जाएंगे। डीसीपी ने पंजाब, गोवा , चेन्नई की पुलिस से संपर्क कर वापस लाने की प्रक्रिया बताई और विदेश मंत्रालय को भी जानकारी दी। 

डीसीपी ने बताया कि उन्नाव की जिस पीड़िता को ओमान से मुक्त कराया है उसने वहां पर कई महिलाओं को उनका मोबाइल नंबर दे दिया था। जालंधर में रह रही युवती ने डीसीपी को फोन कर बताया कि उसकी मां भी ओमान में फंसी हुई है। डीसीपी क्राइम के मुताबिक गोवा व चेन्नई की भी दो महिलाएं वहां फंसीं हैं। जिनके बारे में जानकारी मिली है। इस संबंध में विदेश मंत्रालय को जानकारी दी गई है। संबंधित राज्यों की पुलिस को भी सूचना दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी के लिए मांगते हैं रकम
ओमान से पीड़िता ने दो व्यॉइस मैसेज भेजे हैं। एक में बताया है कि मुक्त करने के लिए उससे ढाई लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। बात-बात पर पीटा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें