फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: किसान पर गिरी एचटी लाइन, झुलस कर दर्दनाक मौत, हाईटेंशन के नीचे नहीं लगाई गई थी गार्डिंग

Sat, 28 May 2022 09:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

बिरखेरा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। यहां हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे सो रहे किसान पर गिर गया, जिससे झुलस कर उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में टावर के लिए गई हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर एक वृद्ध किसान पर आ गिरी। इससे उसकी झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना  भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बिरखेरा गांव की है, जहां किसान अपने घर के सामने चारपाई पर लेटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बिरखेरा गांव निवासी जागेश्वर प्रजापति (70) अपने दरवाजे के बाहर चारपाई पर लेटा था। रात करीब 12:15 बजे टावर के लिए गई हाई टेंशन लाइन का तार अचानक टूट कर उसके ऊपर आ गिरा, जिससे करंट की चपेट में आते ही वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया और हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट से कई लोग बाल-बाल बच गए।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, ग्रामीणों में गांव के अंदर से निकाली गई हाईटेंशन लाइन को लेकर भारी आक्रोश दिखा। मृतक अपने पीछे पत्नी पुसिया, पुत्र हरिओम व पूरनलाल को रोता बिलखता छोड़ गया है। बता दें कि घटना के दो दिन पहले मृतक के पौत्र की भी जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन

टूटी हुई हाइटेंशन लाइन - फोटो : अमर उजाला
हाईटेंशन लाइन के नीचे नहीं लगाई गई गार्डिंग
बिरखेरा गांव में मोबाइल टावर संचालित करने के लिए गांव के बाहर से गुजरी हाई टेंशन लाइन से गांव के अंदर लगे टावर को लाइन खींची गई है। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से इसमें तारों के नीचे लगने वाला सपोर्ट वायर(गार्डिंग) नहीं लगाया गया। इससे आज यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

लाइन बनने के बाद पॉवर कारपोरेशन के जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे कैसे स्वीकृति दे दी और लाइन को कैसे जोड़ दिया इस पर सवालिया निशान है।  नियमानुसार बस्ती व गांव के अंदर या सड़क पार करने वाली हाईटेंशन लाइन के नीचे (गार्डिंग) सपोर्ट वायर लगाए जाते हैं, जिसकी अनदेखी की गई है। लाइन के अचानक तार टूट जाने से हुई घटना से ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त व्याप्त है। ग्रामीणों ने लाइन को गांव के बाहर से करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें