फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरा, घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, भाजपा नेत्री व पति झुलसे

Fri, 09 Aug 2019 09:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
झुलसे भाजपा नेत्री व उनके पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज के बेहटा खास गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। एलटी लाइन में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से आधा सैकड़ा लोगों के घरों में लगे बिजली उपकरण फुंक गए। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री व इनके अधिवक्ता पति गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति आक्रोश जताया है।
विज्ञापन


 बेहटा खास गांव में बहबलपुर से बिजली सप्लाई होती है। शुक्रवार सुबह चार बजे के समय गांव के विनोद के घर के सामने लगे पोल का इंसूलेटर फुंकने से हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे गांव में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया।

घरों में विद्युत उपकरण फुंक गए। पंखा का स्विच बंद करने के प्रयास में अधिवक्ता कीर्तकरण त्रिपाठी (60) करंट की चपेट में आ गए। इन्हें बचाने पहुंचीं इनकी पत्नी रेखा त्रिपाठी (58) झुलस गईं। रेखा त्रिपाठी  भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री हैं।
विज्ञापन


दोनों लोगों को छिबरामऊ के सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। गांव के शिवचरन, मुकेश, गोकरन, बडे़ लल्ला, गिरीश, शिवकुमार, मान सिंह, सुरेंद्र, आलोक, गोलू, सुशील, रवींद्र कुमार, नाहर सिंह, सोनू, अमन पांडेय, संजय, गिरीश शाक्य समेत आधा सैकड़ा लोगों के पंखे, कूलर, फ्रिज व अन्य उपकरण फुंक गए।

लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। सूचना देने के बाद भी गांव में विभागीय अधिकारियों ने पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। इससे ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें