फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंडर-13 क्रिकेट लीग में एचएस व कपिल क्रिकेट एकेडमी जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील कुमार तिवारी स्मारक अंडर-13 क्रिकेट लीग में सोमवार को एचएस एकेडमी और कपिल क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन कर मैच जीते। कानपुर साउथ बी मैदान पर हुए पहले मैच में यशराज एकेडमी की टीम 19 ओवर में 65 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


टीम से कृष्णांश यादव ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। गेंदबाजी में सजल और शिवांश कुमार ने चार-चार और अयान श्रीवास्तव ने एक विकेट लिया। वहीं एचएस एकेडमी ने 18.3 ओवर में तीन विकेट पर 66 रन बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज की। विराट ने 22 और चिन्मय गौर ने नाबाद 29 रन बनाए। सजल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कानपुर साउथ-ए मैदान पर हुए दूसरे मैच में नगर निगम क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 128 रन बनाए। टीम से आजाद द्विवेदी ने 42, फरहान ने 27 और मोहम्मद हसन ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में स्कंद सेंगर ने 21 रन देकर तीन विकेट झटके। इसके बाद कपिल क्रिकेट एकेडमी ने 16.3 ओवर में एक विकेट खोकर 131 रन बनाते हुए नौ विकेट से मुकाबला जीता।
विज्ञापन


प्रिंस ने 50 और आरव यादव ने 64 रन की शानदार पारी खेली। प्रिंस को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने किया। उन्होंने कहा कि यह लीग केसीए के खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कैंप में स्थान दिया जाएगा। संचालन केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने किया। मौके पर अध्यक्ष एसएन सिंह, उपाध्यक्ष संजय तिवारी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें