फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की हर्षिता गर्ल्स में यूपी टॉपर

Tue, 26 May 2015 03:54 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन (सीबीएसई) के 12वीं क्लास के रिजल्ट में शहर की हर्षिता राय ने लड़कियों में यूपी टॉप किया है। डीपीएस कल्याणपुर की इस छात्रा को 98.2 फीसदी मार्क्स मिले हैं। ओवरऑल यूपी में उनकी सेकेंड पोजीशन है। सीबीएसई की ओर से जारी मेरिट लिस्ट के मुताबिक हर्षिता को 500 में से 491 मार्क्स मिले हैं। हर्षिता ह्यूमिनिटीज (आर्ट्स) की स्टूडेंट हैं। साइकोलॉजी और फाइन आर्ट्स में उन्हें 100-100 मार्क्स मिले हैं। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने बताया कि हर्षिता की मेरिट शुरूआत के टॉप-5 सब्जेक्ट (हिस्ट्री, साइकोलॉजी, फाइन आर्ट्स, इंग्लिश, इकोनॉमिक्स) के मार्क्स और उसके पासिंग परसेंटेज निकाले गए हैं। इस हिसाब से हर्षिता के 98.2 फीसदी मार्क्स हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई के 12वीं क्लास के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों के मुकाबले आठ फीसदी से ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। टॉप-10 की सूची में भी लड़कियों का जलवा है। साइंस और कॉमर्स की मेरिट लिस्ट में भी शहर के मेधावियों का दबदबा है। सरपदमपत सिंहानिया स्कूल कमला नगर के छात्र वैभव जिंदल ने 98.2 फीसदी मार्क्स हासिल करके कॉमर्स में सिटी टॉप किया है। 96.8 फीसदी मार्क्स हासिल करके डीपीएस कल्याणपुर की ऋषिता अग्रवाल सिटी की सेकेंड टॉपर हैं। साइंस में डीपीएस कल्याणपुरी के ऋतिक मदान (97.8 फीसदी) और डीपीएस आजाद नगर की आयुषी अग्रवाल (97.8 फीसदी) संयुक्त रूप से सिटी टॉपर बने हैं। इन स्टूडेंट को बराबर मार्क्स मिले हैं। साइंस के टॉपर यूपी की मेरिट लिस्ट में भी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें