आचार्य डॉ. सर्वेश द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला
कौशलपुरी स्थित सनातन धर्म मंदिर में पांच दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा के अंतिम दिन शुक्रवार को झलोखर आश्रम से आए आचार्य डॉ. सर्वेश द्विवेदी ने भगवान गणेश और कार्तिकेय के जन्म की कथा सुनाई। सनातन साहित्य संगम की ओर से हुए आयोजन में आचार्य ने कहा कि दुष्टों का अंत करने के लिए भगवान स्वयं उसके काल को जन्म देते हैं।
श्री शिवमहापुराण कथा
- फोटो : अमर उजाला
ताड़कासुर का वध करने के लिए भोलेनाथ ने कार्तिकेय और जनमानस के कल्याण के लिए भगवान गणेश को पुत्र के रूप में जन्म दिया। सनातन साहित्य संगम की सचिव प्रसून चौहान ने बताया कि शनिवार को दोपहर एक बजे से धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया जाएगा।
श्री शिवमहापुराण कथा
- फोटो : अमर उजाला
रामलीला में परशुराम की भूमिका में डॉ. सर्वेश द्विवेदी व आशीष चतुर्वेदी जनक की प्रस्तुति देंगे। यहां यजमान सुधीर बाजपेई, रंजना बाजपेई, प्रदीप कुमार मिश्रा, राधा मिश्रा व उर्मिला भदौरिया ने व्यासपीठ का पूजन किया।