फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दीपों की रोशनी से जगमगाए घर, लोगों ने की आतिशबाजी

Wed, 11 Nov 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। दिवाली पर सुबह से लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शाम होते ही घरों और प्रतिष्ठानों में दीयों की रोशनी बिखरने लगी। महिलाओं ने आकर्षक रंगोली सजाई। रविवार देर शाम शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन किया। पूजा के दौरान भोग लगाकर आरती की गई। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

दिवाली पर घरों की छतों, मुंडेरों, आंगन और मुख्य द्वार पर मिट्टी के दीपक जलाए गए। वहीं रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सजे मकान और प्रतिष्ठान आकर्षण का केंद्र रहे। दीपों और झालरों की रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। महिलाओं और युवतियों ने परिवार के साथ दीप जलाकर त्योहार की खुशियां मनाईं। वहीं, बच्चों और युवाओं में आतिशबाजी को लेकर खासा उत्साह रहा।
बच्चों ने फुलझड़ी, अनार और रंग-बिरंगी चरखी जलाकर दिवाली का आनंद लिया। युवाओं ने आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरने वाली आतिशबाजी की। कोई अनार जलाकर खुशियां मनाता दिखा तो कोई फुलझड़ी के साथ फोटो खिंचवाता नजर आया। देर रात तक पटाखे छुड़ाने और आतिशबाजी का सिलसिला चलता रहा। त्योहार पर घरों में पकवान और मिठाइयां भी बनाई गईं। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें