फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन जमा करें हाउस टैक्स

Sat, 27 Dec 2014 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने शुक्रवार को दोबारा ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने की सुविधा शुरू की। इसके लिए 48 बैंकों के साथ समझौता किया गया है। इन बैंकों के खाताधारक डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन


पेेमेंट करते ही तुरंत मोबाइल पर हाउस टैक्स भुगतान संबंधी एसएमएस आएगा। इसके पांच - सात मिनट बाद ई-मेल पर रसीद पहुंच जाएगी, जिसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

नगर निगम में पांच साल पहले तत्कालीन महापौर रवींद्र पाटनी ने ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने की सुविधा शुरू की थी। उस समय एक्सिस समेत तीन बैंकों से समझौता किया गया था, पर प्रचार - प्रसार के अभाव से योजना ठंडे बस्ते में चली गई।
विज्ञापन


नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को नगर निगम में ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने की सुविधा की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि इस बार ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने के लिए एचडीएफसी, स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा समेत 48 बैंकों से समझौता हुआ।

एचडीएफसी को इस कार्य के लिए नोडल बैंक बनाया गया है। किसी भी बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड होने के साथ ही नेटबैकिंग और इंटरनेट आईडी होनी चाहिए। हाउस टैक्स जमा करने के लिए नगर निगम की वेबसाइट  kmc.up.nic.in पर जाकर प्रापर्टी टैक्स में क्लिक करने के बाद यूजर आईडी डालेंगे।

ऐसा करते ही नाम के साथ टैक्स का ब्यौरा स्क्रीन पर आ जाएगा। डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करते समय मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी फीड करना पड़ेगा। पेेमेंट करते ही मोबाइल पर भुगतान संबंधी एसएमएस आएगा।
विज्ञापन


इसके बाद ई-मेल पर रसीद पहुंच जाएगी। उद्घाटन के दौरान प्रभारी अपर नगर आयुक्त, आईटी अफसर, परवेज, एचडीएफसी के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें