फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो दिन बंद रहा घर, प्रीपेड मीटर ने काट लिए 277 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कानपुर देहात। पुखरायां में दो दिन घर बंद रहने के बाद भी प्रीपेड मीटर में 277 रुपये कट गए। बिजली निगम के अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। पुखरायां निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि एक दुर्घटना में रिश्तेदार घायल हो गए तो 18 अप्रैल को परिवार समेत अस्पताल चले गए। दो दिन अस्पताल में रहे। घर में फ्रिज छोड़कर अन्य उपकरण बंद रहे। 18 अप्रैल को सुबह प्रीपेड बैलेंस 302 रुपये था। 21 अप्रैल को अस्पताल से घर लौटे तो प्रीपेड मीटर बैलेंस केवल 35 रुपये ही बचा। स्मार्ट मीटर लगने के बाद से प्रीपेड रिचार्ज कराकर परेशान हो रहे हैं। पुराना मीटर लौटा दिया जाए। बिजली निगम का कोई अधिकारी सुनता नहीं है।
विज्ञापन

जिले में करीब 25 हजार से अधिक घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से 20 हजार से अधिक में प्रीपेड बिलिंग हो रही है। प्रीपेड बैलेंस होने के बाद भी घर की बिजली गुल होने के मामले सामने आ चुके हैं। सामान्य मीटर की तुलना में अधिक बिल आने और निगेटिव बैलेंस पर बिजली कटने और रिचार्ज के तीस घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने के कई प्रकरण हैं। प्रीपेड मीटरों को लेकर हो रहे विरोध के बाद अब विशेषज्ञ समिति प्रीपेड स्मार्ट मीटरों की जांच कर रही है। इधर लोग लगातार प्रीपेड के बजाय पोस्टपेड बिलिंग की मांग रहे हैं। अकबरपुर में आसरा कॉलोनी के उपभोक्ता स्मार्ट मीटर बदलने की गुहार लगा चुके हैं हालांकि अभी इसपर अभी कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें