फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान ढहा, महिला की मौत

Mon, 02 Mar 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम खम्हैला में बारिश के चलते रविवार की दोपहर कच्चा मकान ढह जाने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दो पशुओं की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी व सीओ ने पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का आश्वासन दे मृतका के शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना कराया है।

थाना मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम खम्हैला में शनिवार की देर रात से चल रही बारिश के चलते गांव के मनोज कुमार का कच्चा जर्जर मकान रविवार की सुबह 11 बजे ढह गया।

घटना के समय गृहस्वामिनी सुमन (30) पशुओं को कुछ चारा डालने कच्चे मकान में गई हुई थी। उसके ऊपर भरभराकर दीवार गिर जाने से मलबे में दबने से सुमन का दम घुट गया। घर गिरने की आवाज सुनकर गांव वाले दौड़ पड़े।
विज्ञापन


पति मनोज कुमार और ग्रामीण जबतक मलबा हटाते तबतक गृहस्वामिनी सुमन देवी व बरामदे में बंधी दोे बकरियां मलवे में फंसकर दम तोड़ चुकीं थी। घटना में गृहस्वामी मनोज कुमार की घायल गाय को किसी प्रकार बचा लिया गया।

पीड़ित मनोज कु मार ने बताया कि गरीबी के चलते वह अपना पूरा घर पक्का नहीं बनवा सका था। घटना की सूचना पाकर मौके पर उप जिलाधिकारी डेरापुर राजीव पांडेय, क्षेत्राधिकारी डेरापुर, एसओ मंगलपुर एफए पुंडीर, चौकी प्रभारी झींझक बलराज शाही, लेखपाल व कानून गो मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मलवे से सुमन देवी का शव निकलवा कर पंचनामा की कार्रवाई संपन्न कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना कराया।

एसडीएम डेरापुर ने बताया कि लेखपाल को घटना में हुए नुकसान के संबंध में पीड़ित से रिपोर्ट लेने को कहा गया है। सहायता के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के लिए लिखापढ़ी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें