फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: परिवार गया देहरादून, पीछे से ताले टूटे; सधवाड़ा में लॉकर खंगालकर जेवर-नकदी ले गए चोर

Mon, 31 Aug 2026 01:01 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: शहर कोतवाली क्षेत्र के सधवाड़ा मोहल्ले में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी सोमवार को पड़ोसियों के माध्यम से पुलिस को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
चोरों ने घर में बने लॉकरों को निशाना बनाया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सधवाड़ा मोहल्ले में एनएकेपी डिग्री कॉलेज के सामने गली निवासी राजेश कुमार साध रविवार सुबह परिवार के साथ देहरादून गए थे। मकान बंद था। रात में चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने घर के कमरों में रखे सामान को खंगाला।

विज्ञापन
Trending Videos

लॉकर की जानकारी होने का शक

परिजनों के अनुसार, चोरों ने घर में बने लॉकरों को निशाना बनाया। यहां तक कि बाथरूम में बने लॉकर का भी ताला तोड़ दिया गया। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोरों को घर में रखे लॉकरों की जानकारी पहले से थी। चोरों ने पड़ोस में रहने वाले राजेश के भाई के बेटे के मकान और एक अन्य मकान के बाहर से भी गेट बंद कर दिए थे। इससे घटना के दौरान किसी के बाहर निकलने की संभावना कम हो गई।

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। परिवार के लोग देहरादून से वापस लौट रहे हैं। उनके पहुंचने के बाद ही चोरी हुए जेवरात और नकदी की वास्तविक कीमत का पता चल सकेगा। पुलिस ने घटना के जल्द खुलासे के लिए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें