फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रज़ा-सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 43 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान
विज्ञापन

अधिकतम-43.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-28.6 डिग्री सेल्सियस
-------
सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 43 पार
-अधिकतम तापमान 43.4, उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया
-रात का न्यूनतम पारा 24 घन्टे में 4.6 डिग्री बढ़ा
-थार मरुस्थल में सूख जा रही हवाओं की नमी
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री पर पहुंच गया। इस सीजन में पारा ने सबसे अधिक उछाल मारी। एयर फोर्स मौसम केंद्र और सीएसए की मौसम वेधशाला दोनों जगह इतनी डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी तीन दिन पारा और बढ़ सकता है। 19 मई के बाद मौसमी गतिविधियों में बदलाव की संभावना है।
शुक्रवार को दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ गई और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने शहरियों को बेहाल कर दिया। दोपहर 12 बजे के बाद गर्मी चरम पर रही। लू की स्थिति शाम तक बनी रही। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ एसएन सुनील पांडेय ने बताया अरब सागर से नमी लेकर कानपुर परिक्षेत्र आने वाली हवाओं का रुख राजस्थान के थार मरुस्थल की ओर हो गया है। थार पहुंचने पर नमी खत्म हो जा रही। सूखी हवाएं यहां आ रहीं। माहौल में नमी का प्रतिशत कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तीन दिन ऐसी ही स्थिति रहेगी। पारा 44 डिग्री पर पहुंच सकता है। इसके बाद स्थिति बदलने की सम्भावना है। सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक 24 घन्टे में अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री बढ़ा है। विभाग के मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि सुबह माहौल में 48 फीसदी नमी रही और दोपहर में 29 फीसदी हो गई। इसके पहले वर्ष 2022 में 16 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री रहा है। मई के महीने का सामान्य औसत तापमान 40 डिग्री है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें