नये साल के स्वागत में होटलों-रेस्टोरेंटों में होने वाली पार्टियों की बुकिंग न होने से संचालक निराश हैं। एक अनुमान के मुताबिक 31 दिसंबर की एक रात में ही शहर में करीब 40 करोड़ का कारोबार होता है। इस बार कोरोना के चलते अभी तक एक भी बुकिंग नहीं हुई है।
वहीं सरकारी की ओर से कोई गाइड लाइन न आने से भी लोग भ्रम में हैं। कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखबीर सिंह मलिक ने बताया कि क्रिसमस ईव के अलावा क्रिसमस वाले दिन भी तमाम लोग पार्टियों के लिए बुकिंग कराते थे।
इसके अलावा 31 दिसंबर की रात में शहर में बहुत बड़े स्तर पर पार्टियां होती थीं। इस बार पूरी तरह सन्नाटा है। एसोसिएशन के महामंत्री राज कुमार भगतानी ने बताया कि एक दिन में करीब 40 करोड़ का कारोबार होता था। इस बार कोरोना के चलते बुकिंग नहीं हैं।
इसी तरह केक का बहुत बड़ा स्तर पर कारोबार मिलता था। इस बार केक की भी मांग कम है। हालांकि बेकरी और रेस्टारेंट संचालकों ने तैयारी पूरी की है। क्रिसमस से ही केक के आर्डर मिलने लगते थे लेकिन इस बार हालात बदले हुए हैं।