कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शहर के कुछ चुनिंदा होटलों का पका हुआ खाना एक अक्तूबर से मिलना शुरू हो गया है। हालांकि अभी यह व्यवस्था ट्रेनों के लिए लागू नहीं की गई है। कोरोना के चलतेमार्च से किचन में बना हुआ खाना बेचने पर रोक लगा दी गई थी।
बड़ी कंपनियों और ब्रांड के पैक्ड फूड ही ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों की कैंटीनों में बिकते थे। पहले चरण में आईआरसीटीसी ने 31 अक्तूबर तक बेचने की अनुमति दी है। घंटाघर के एक भोजनालय और अन्य फर्म के माध्यम से बना हुआ खाना यात्रियों को मिलना शुरू हुआ।
हालांकि वहां पर बैठकर खाने की अनुमति नहीं है। यहां से खाना पैक कराकर ले जा सकते हैं। ट्रेनों में अभी भी बड़ी कंपनियों का पैक्ड खाना ही बिक रहा है। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता ने बताया कि अभी कुकिंग फूड स्टेशनों पर बिक्री करने की अनुमत