फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: पार्किंग से अलग बाइक खड़ी करने से टोकने पर भड़के लोगों ने होटल में कर्मचारी को घसीटकर पीटा

Sun, 13 Oct 2019 07:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई में कैनाल रोड स्थित होटल में शुक्रवार रात बाइक सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। पार्किंग के विवाद में होटल कर्मी को दो मंजिल से घसीटकर जमकर पिटाई की। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


रेलवेगंज चौकी क्षेत्र में कैनाल रोड पर नीलकंठ होटल है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चरौली निवासी उदीप पुत्र सुधीर होटल में नौकरी करता है। शुक्रवार रात वह ड्यूटी पर था। इसी दौरान अलग-अलग बाइकों पर आठ-दस युवक आए। वह होटल के मेन गेट के सामने बाइक खड़ी करने लगे।

उदीप ने बताया कि उसने युवकों को पार्किंग में बाइकें खड़ी करने को कहा तो उन्होंने गाली-गलौज कर बाइकें होटल के सामने खड़ी कर दीं। इसके बाद उदीप दूसरी मंजिल पर चला गया। गुस्साए युवक उसकी तलाश कर दूसरी मंजिल पर पहुंचे और उदीप को घसीटकर नीचे लाए।
विज्ञापन


उसकी लात-घूंसों व बेल्टों से जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे रेलवेगंज चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने पीड़ित से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से युवकों की पहचान कराई। पीड़ित की तहरीर पर प्रगतिनगर निवासी योगेश समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें