बांदा। जेल के बैरक नंबर 16 में बंद बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। शनिवार को एंटीजेन टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
रविवार को संक्रमितों की सूची में 8वें क्रमांक में उनका नाम दर्ज है। जेल प्रशासन के मुताबिक, अस्पताल के डाक्टर लगातार उनका स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं। आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है। फिलहाल वह पूरी तरह स्वस्थ बताए गए हैं। हाल ही में जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र डाक्टर ने जेल जाकर मुख्तार अंसारी के आंखों की जांच की थी। बाद में डाक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। (संवाद)