फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलाबाद सीएचसी पहुंची आक्सीजन, मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। सोमवार की शाम रसूलाबाद सीएचसी में ऑक्सीजन खत्म हो गई। मरीजों को परेशान होना पड़ा। पांच मई को अमर उजाला ने मरीजों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो बुधवार सुबह ही आक्सीजन पहुंचा दी गई। इससे मरीजों को राहत मिली है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच लोगों का आक्सीजन लेवल कम होने लगा। कई लोगों को आक्सीजन लेवल कम होने से मौत भी हो चुकी है। इसके बाद डीएम जेपी सिंह ने सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी सोमवार शाम रसूलाबाद सीएचसी में आक्सीजन खत्म होने के बाद भी व्यवस्था नहीं की गई। अस्पताल पहुंचे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को आक्सीजन के लिए पहुंचे मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। बुधवार को सुबह 11 बजे आक्सीजन के चार सिलिंडर अस्पताल पहुंच गए। अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल में आक्सीजन पहुंच चुकी है। एक सिलिंडर से दो घंटे तक मरीजों को आक्सीजन दी जा सकती है। वहीं कस्बाइयों ने अस्पताल में आक्सीजन के जंबो सिलिंडर रखे जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें