सिकंदरा सीएचसी में सीबीसी मशीन का फीता काटकर शुभारंभ करते राज्यमंत्री।
- फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा /पुखरायां (कानपुर देहात)। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नई सीबीसी मशीन आ गई। बुधवार को राज्यमंत्री मंत्री अजीत पाल ने मशीन का शुभारंभ कराया। इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री मंत्री अजीत पाल ने कहा कि सीएचसी में सीबीसी मशीन न होने से मरीजों को प्राइवेट लैब में जाकर जांच करानी पड़ती थी। रुपये भी खर्च होते थे। सीएचसी में सीबीसी मशीन उपलब्ध करा दी गई है। प्लेटलेट्स, बुखार की जांचे निशुल्क हो सकेगीं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. पवन कुमार ने राज्यमंत्री को बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में पानी की टंकी बनी है लेकिन बोर फेल हो गया है। पेयजल की समस्या है। राज्यमंत्री ने नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी राजाराम को बुलवाकर कस्बा की पानी टंकी से अस्पताल की आपूर्ति चालू कराने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएमओ मोहन झा, राजपुर पीएचसी के प्रभारी डॉ. डीके सिंह, डा. एसडी त्रिपाठी, डा. शालनी, राघवेंद्र तिवारी, शिवस्वरूप कटियार, विनोद नायक, आशीष तिवारी, पैथालॉजी प्रभारी अजीत पाल आदि मौजूद रहे।
इधर, पुखरायां सीएचसी में विधायक विनोद कटियार व डिप्टी सीएमओ आशीष वाजपेयी ने सीबीसी जांच मशीन का शुभारंभ किया। विधायक ने अपने खून की सीबीसी जांच भी कराई। विधायक ने डिप्टी सीएमओ आशीष वाजपेयी से सीएचसी में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की बात कही। बताया कि सीएचसी की इमारत के उच्चीकृत करने के लिए शासन को पत्र लिख चुके है। लैब टेक्नीशियन पवन कुमार ने विधायक विनोद कटियार के खून की सीबीसी जांच की। बुधवार को 13 लोगों ने सीबीसी जांच कराई। कार्यक्रम का संचालन डा. अवधेश बुधौलिया ने किया। डा. अनूप सचान, डा. मनोज, डा. बृजेश, फार्मासिस्ट पंकज सचान, जयनारायण सचान, संदीप सचान, स्टाफ नर्स संगीता, दीपा, विमला, राजेश, सोनू त्रिपाठी मौजूद रहे।