फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की सेवा और सुरक्षा हमारा कर्तव्य

विज्ञापन
ग्लोबल पेशेंट सेफ्टी दिवस पर शपथ लेते डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। गुरुवार को ग्लोबल पेशेंट सेफ्टी दिवस के मौके पर जिला अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत कार्यक्रम किए गए। चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीज की सुरक्षा व मरीज का अधिकार हमारा कर्तव्य के उद्देश्य को लेकर ईमानदारी से मरीजों की सेवा की शपथ ली।
विज्ञापन

ग्लोबल पेशेंट सेफ्टी डे पर जिला अस्पताल महिला की सीएमएस डॉ. शुभ्रा मिश्रा ने कहा कि सभी स्टाफ कर्मी चिकित्सालय में आने वाले मरीजों की सुरक्षा व सुविधा, मरीजों के साथ सौम्य व अच्छा व्यवहार, मरीजों की प्राइवेसी, गोपनीयता का ध्यान रखें। उपचार से पूर्व मरीज की पहचान, पर्चे पर दवा, जांच, परामर्श आदि में विशेष सावधानी बरतें। डॉ. दिलीप अग्रवाल ने कहा कि सरलता पूर्वक पठनीय भाषा में लिखने व मरीज का सही उपचार करते हुए सही जानकारी देना चाहिए। किसी भी शल्यक्रिया, प्रसव, जांच के पहले मरीज के परिजनों से सहमति जरूर लेनी चाहिए।
जिला अस्पताल पुरुष के प्रभारी सीएमएस डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि मरीज का उचित मार्गदर्शन करें। उन्होंने समस्त स्टाफ से पेशेंट सेफ्टी को वरीयता देने के साथ कर्तव्य के साथ ड्यूटी करने की बात कही। स्टाफ नर्स संगीता, आयुष्मान मित्र सोमलता, पूनम सक्सेना, पैथोलॉजिस्ट डॉ. वीपी सिंह आदि मौजूद रहे। ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कर्मियों को पेशेंट केयर की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें