फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने चचेरे भाइयों को रौंदा, सामान खरीदकर जा रहे थे ननिहाल, मौत

Wed, 22 Mar 2023 05:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

कटरा-बिल्हौर हाईवे पर रुकनापुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें अज्ञात वाहन बाइक सवारों को रौंद डाला, जिसमें दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक ईशू और अंकित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के कटरा-बिल्हौर हाईवे पर रुकनापुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंद डाला, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली के नूरपुर हथौड़ा गाव निवासी अंकित (27) व चचेरा भाई ईशू (23) बुधवार की दोपहार में बाइक से माधौगंज कस्बा आए थे। यहां पर अंकित ने भवन निर्माण का सामान खरीदा। उसके बाद दोनों ननिहाल मल्लावां कोतवाली के बरौना गांव के लिए जा रहे थे।
इसी बीच रास्ते में रुकनापुर के पास अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद डाला। आनन फानन में दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

ईशू लुधियाना और अंकित नोयडा में करता था प्राइवेट नौकरी
दोनों चचेरे भाइयों में आपस में बहुत ही प्रेम था। ईशू लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता था। वहीं अंकित नोयडा में नौकरी करता था। दोनों घर में आर्थिक सहयोग करते थे। दोनों ही बहुत मिलन सार थे। दोनों भाई जब भी अवकाश पर आते थे, तो साथ- साथ ही आते थे। दोनों के साथ-साथ मौत होने से पूरे परिवार में मातम पसर गया है।

मासूम के सिर से उठा पिता का साया
मृतक अंकित और पत्नी अंकिता के दो वर्ष की पुत्री है। परिजनों के मुतबिक अंकित 15 दिन पहले नोयडा से घर आया था। उसकी मौत से मासूम पुत्री के सिर से पिता का साया सदा के लिए उठ गया। ईशू की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

काश लगा होता हेलमेट
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार दोनों भाई हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों के सिर पर ही गंभीर चोट होने की बात बताई जा रही है। लोगों में चर्चा कि अगर हेलमेट लगाए होते, तो शायद दोनों के सिर में इतनी गंभीर चोट न आती और जान बच जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें