गंभीर घायल उरई मेडिकल कॉलेज रेफर
घटना की सूचना के बाद सरीला चौकी पुलिस, डायल 112 व 108 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार अतीस व ठाकुरदास को मृत घोषित कर दिया। घायल कार चालक शिवम को उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। भोलू को मामूली चोट आई है।
शराब के नशे में थे बाइक सवार
मृतक ठाकुर दास की पत्नी भानवती ने बताया कि पति किन्नरों के साथ रहकर ढोलक बजा कर परिवार का पोषण करते थे। मृतक अतीश के पिता ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अविवाहित था। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार शराब के नशे में थे।