फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने स्कूटी सवार दो को रौंदा, दोनों की मौत

Wed, 26 Nov 2025 06:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
औरैया में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-इटावा हाईवे पर इंडियन ऑयल चौकी के पास बुधवार दोपहर ढाई बजे स्कूटी सवार दंपती को बेकाबू डंपर ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि 50 मीटर तक खून से सने डंपर के पहियों के निशान करीब बन गए। दंपती जालाैन से कानपुर देहात साढ़ू के घर शादी में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्कूटी सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


जालौन स्थित थाना गोहन के गांव दादरपुर निवासी लल्लन सिंह (65) पत्नी रेशमा (60) के साथ बुधवार सुबह स्कूटी से कानपुर देहात के गांव सट्टी निवासी साढ़ू के घर शादी में शामिल होने जा रहे थे। हाईवे पर इंडियन ऑयल चौकी से करीब 300 मीटर आगे बेकाबू डंपर ने दोनों को रौंद दिया। इसके बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। जानकारी पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हाईवे पर खून से सने डंपर के पहियों के निशान मिले। हादसा इतना भीषण था कि हाईवे पर काफी दूर तक क्षत-विक्षत शव पड़ा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजन को सूचना दी है। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने दोनों के पास मिले आधार कार्ड के जरिए उनके परिवार से संपर्क किया। पुलिस को महिला का टूटा मंगलसूत्र भी मिला है।

हाईवे पर ट्रक खड़ा कर मरम्मत के कारण हादसा
हाईवे पर सर्विस रोड की तरफ लेन पर ट्रक खड़ाकर मरम्मत की जा रही थी। इससे चलते स्कूटी सवार दंपती तेजी से निकलने वाले वाहन की लेन में आ गए। इसी बीच तेज रफ्तार डंपर उन्हें रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद पुलिस ने मरम्मत करा रहे चालकों व दुकानदारों को खदेड़ दिया। स्कूटी चला रहे लल्लन सिंह ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे के बाद पुलिस को स्कूटी के अंदर डिगी में हेलमेट रखा मिला।
विज्ञापन


फिर दिखी पुलिस की संवेदनहीनता
दुर्घटना के दौरान पुलिस का संवेदनहीन चेहरा एक बार फिर सबके सामने आ गया। दुर्घटनास्थल शहर से महज 300 मीटर दूर होने के बाद भी शवों को ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल सकी। पुलिस ने लोडर से दोनों शवों को मोर्चरी भिजवाया। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि एंबुलेंस को फोन कराया गया था लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो शव भेजने के लिए लोडर की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें