फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर भीषण एक्सिडेन्ट, 2 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Fri, 17 Feb 2017 01:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस और कार, घायलों का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर उन्नाव रघुरामपुर गांव के पास गलत दिशा से आ रही बस से इनोवा टकरा गई। बस के डीजल टैंक में सीधी भिड़ंत होने से कार में आग लग गई। एक्सप्रेस-वे पर काम कर रहे मजदूरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें कार सवार युवक व पुरोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। वहीं मकनपुर मेला से श्रद्धालुओं को लेकर बांगरमऊ की फजले रहमा की मजार जा रही बस में बैठे करीब पंद्रह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


डीजल टैंक में भिड़ने से कार में लग गई आग
लखनऊ के मोहल्ला विनीत खंड निवासी शिवराम तिवारी के बेटे विकास की शादी शुक्रवार को दिल्ली में होनी थी। विकास की शादी समारोह में शामिल होने विनीत खंड मोहल्ला निवासी प्रवीण त्रिपाठी (26) पुत्र बीपी त्रिपाठी, कुलदीप पांडेय (26) पुत्र मनोज के अलावा गोमती नगर निवासी आशीष (22) पुत्र एसएन दुबे व संदीप कुमार पांडेय (30) पुत्र गणेश निवासी सुजानपुर भदोही इनोवा कार से दिल्ली जा रहे थे। प्रवीण के साथ कार में एक पुरोहित भी था। कार लखनऊ के कैंपल रोड निवासी मो. शफीक (26) पुत्र मो. शकील चला रहा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रघुरामपुर के पास कार पहुंची थी तभी प्राईवेट बस के अचानक मुड़ जाने से कार अनियंत्रित हो गई और बस के डीजल टैंक में जा भिड़ी इससे कार में आग लग गई।  

क्रेन की मदद से कार को बस से अलग किया
घटनास्थल से थोड़ी दूर पर एक्सप्रेस-वे की पुलिया निर्माण में लगे कर्मी मौके पर पहुंच गए। कर्मियों ने क्रेन की मदद से कार को बस से अलग किया और आग बुझाई। आग बुझने के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया साथ ही सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार के अन्य लोग भी दूसरी गाड़ियों से वहां आ पहुंचे। परिजन घायलों को  बांगरमऊ सीएचसी लाए। डाक्टर ने कार चालक मो. शफीक व पुरोहित वेद प्रकाश (50) पुत्र हरीराम निवासी वैरीडीस थाना ओइराना जिला भदोही को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रवीण, संदीप कुमार, आशीष दुबे व कुलदीप की हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया गया। बांगरमऊ कोतवाल भूपेंद्र राठी ने बताया कि पुरोहित की पहचान हो गई है। यह सभी दिल्ली में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बस चालक मौके से फरार है। परिजनों ने अभी तहरीर भी नहीं दी है। 
विज्ञापन

 
बस सवार लोगों में ये हुए घायल
बस व इनोवा कार की हुई भिड़ंत में बस में सवार यात्रियों में हुश्नबानों, अजमतुंनिशा, सम्सुलनिशा, जयबुननिंशा, मो. शफीक, सारिका, बिट्टन, रहीशुन, शाहीन, विलकीश, फिरदौस, शमी, अल्फाकुन, तजम्मुलहुसैन, हलीमा व समीर सहित तेइस यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घायलों को एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें