उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार बिजली के खंभ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे हुई है।
इलाहाबाद की ओर से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी अपना नियंत्रण खो बैठी और चित्रकूट के राम नगर चौराहे के पास बिजली के खंभे से टकरा गई। दुर्घटना की वजह का अभी तक सही पता नहीं चल पाया है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उधर, इटावा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सोमवार की शाम हुए भीषण एक्सिडेन्ट में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। इटावा हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है इस दुर्घटना में घायल हुए तीन लोगों का इलाज इटावा और कानपुर के अस्पतलों में चल रहा है।