फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा यात्रा में दिखा सर्वधर्म समभाव

Sun, 10 Jan 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शांति और सद्भावना के लिए श्री एम की एकता सद्भाव आशा यात्रा में सर्वधर्म समभाव का माहौल देखने को मिला। नानाराव पार्क से जेके मंदिर तक निकली यात्रा का सभी धर्म और समाज के लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया।
विज्ञापन


श्री एम ने भी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च में अपनी हाजिरी लगाई। घंटाघर चौराहे पर भारत माता की प्रतिमा का माल्यार्पण कर आगे बढ़े श्री एम का बादशाही नाका में पद्म कुमार जैन, गणेशमल जैन, सुबोध भाई, टीकमचंद्र सेठिया, कल्यानमल जैन आदि ने स्वागत किया। इसके बाद मूलगंज होते हुए यात्रा मेस्टन रोड पहुंची।

यहां परमट मंदिर के महंत रमेश पुरी, शहरकाजी मौलाना आलम रजा नूरी, नायब शहरकाजी मौलाना मतीनुल हक ओसामा, हरविंदर सिंह लार्ड समेत सभी समाज के लोगों ने स्वागत किया। किराना बाजार नयागंज में दि किराना मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश वाजपेयी व अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


इसके बाद श्री एम मेस्टन रोड की मस्जिद पहुंचे और नमाज अदा की। वहां पर सिख समाज के लोगों ने भी सिखों के इतिहास से संबंधित ग्रंथ और गुरुद्वारे में सिरोपा भेंट किया गया। इसके बाद यात्रा क्राइस्ट चर्च पहुंची। यहां पादरी ने बाइबिल भेंट की और बच्चों ने क्वॉयर गाया। बड़ा चौराहे पर पुल से यात्रा पर फूलों की बारिश की गई।

परेड में नवीन मार्केट और मुर्गा मार्केट के व्यापारियों ने स्वागत किया। जमीअत उलेमा के शहर अध्यक्ष हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी और खिदमते खल्क फाउंडेशन के लोग भी मौजूद रहे। पीपीएन मार्केट के पास स्कूली बच्चों ने यात्रा का स्वागत किया। चुन्नीगंज में उद्योगपति पद्मश्री इरशाद मिर्जा ने स्वागत किया।

गुमटी गुरुद्वारे में प्रबंध कमेटी के लोगों ने श्री एम का स्वागत किया। यहां अमरजीत सिंह पम्मी ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा का जेके मंदिर में समापन हुआ। यहां सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

मुस्लिम करेंगे स्वागत
मुस्लिम एसोसिएशन के महामंत्री हाजी अब्दुल हसीब इराकी ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से हलीम मुस्लिम पीजी कॉलेज में 11 जनवरी को श्री एम का स्वागत किया जाएगा। वहीं हलीम कॉलेज चौराहे पर युवा व्यापार मंडल ने 12 जनवरी के कार्यक्रम में मुसलमानों को एकजुट करने की तैयारी की है।

सपाई नहीं मिलेंगे सीएम से
देखो भाई, न तो कोई टोपी लगाएगा, न पार्टी की वर्दी पहनेगा। कोई भी सपाई न श्रीएम से और न ही सीएम से मिलने की कोशिश करेगा। यदि पार्टी में स्थान बनाए रखना चाहते हो तो सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को इस आदेश पर गंभीरता से अमल करना होगा। यह निर्देश युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय लाठर ने दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें