फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गुजैनी में चलता मिला हुक्काबार, संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हाईकोर्ट की सख्ती के बावजूद शहर में हुक्काबार बंद होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस ने गुजैनी में रेस्टोरेंट की आड़ में संचालित हुक्का बार में छापा मारकर संचालक जरौली फेस-टू निवासी रोहित यादव को गिरफ्तार किया। मौके पर हुक्का पीते मिले युवक-युवतियों को चेतावनी देने और जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा गया। गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि जरौली फेस-टू स्थित वी-जोन रेस्टोरेंट में हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। पुलिस को देखकर रेस्टोरेंट में अफरातफरी मच गई। मौके से तीन हुक्के, पांच चिलम, पांच पाइप, एक कोल पैकेट, फ्लेवरयुक्त तंबाकू से भरे पांच सफेद डिब्बे, तीन क्लाउड बरामद किया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें