फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विवाहिता की गर्दन में गंभीर चोटें, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेन पश्चिमपारा में करवाचौथ पर मायके से शगुन न आने पर हुए विवाद के बाद नवविवाहिता मुस्कान (21) की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में परिजन ने हंगामा किया। शनिवार को शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गर्दन पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। गर्दन के सामने और दाहिनी तरफ चोट के निशान मिले हैं। अंदरूनी हिस्से में खून का थक्का जमा मिला। हालांकि, मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया। वहीं, शव लेने को लेकर मायका पक्ष ने पोस्टमार्टम हाउस में तीन घंटे हंगामा किया। पति और ससुरालियों को बुलाने की मांग पर अड़े परिजनों की पुलिस से कई बार झड़प हुई। मामले में पति सागर समेत सात लोगों पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। कन्नौज के ठठिया श्यामनगर निवासी किसान उमेश सैनी की बेटी मुस्कान की शादी 20 फरवरी 2026 को गंगापुर काॅलोनी निवासी ऑटो चालक सागर से हुई थी। शुक्रवार दोपहर उसका शव ससुराल के कमरे में पड़ा मिला था। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद कुछ मांगों पर सहमति बनी जिसके बाद परिजन शव ले गए। मृतका के भाई अमित, सुमित व बहन आरती हैं। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी मूलचंद्र चौरसिया ने बताया कि दहेज हत्या का केस दर्जकर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें