फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honor Killing: भाई से विवाद के बाद लगाई थी फांसी, डॉक्टरों ने किया किशोरी के शव का पोस्टमार्टम

Wed, 14 Dec 2022 01:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बिसंडा थाना क्षेत्र के अकोना गांव में किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने ऑनर किलिंग की आशंका पर डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाया है। बताया जा रहा है कि भाई सेविवाद से क्षुब्ध होकर रंजना ने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव में किशोरी के फंदे से लटके मिले शव का मंगलवार को डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी की गई। घटना को लेकर ग्रामीणें में ऑनर किलिंग की भी चर्चा है।

विज्ञापन

कोनी गांव में रंजना (12) पुत्री रामआसरे वर्मा का शव सोमवार को शव घर में फंदा से लटका मिला था। घटना को ग्रामीणों में ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। पिता रामआसरे वर्मा का कहना है कि घटना के समय वह पत्नी के साथ खेत में पानी लगाने गया था। 
बड़ा पुत्र कमल बुआ के घर गया था। मृतका रंजना का छोटे भाई अवधेश (10) से खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ। इससे क्षुब्ध होकर रंजना ने कमरे में जान दी थी। जब काफी देर वह कमरे से नहीं निकली और आवाज लगाने पर जवाब नहीं दिया, तो छोटा बेटा खिड़की से घुसकर पहुंचा था।

विज्ञापन

शव लटका होने की खेत पर पहुंचकर जानकारी दी थी। मृतका के पिता ने बताया कि रंजना कक्षा आठ तक पढ़ी थी। इस वर्ष उसको कक्षा नौ में प्रवेश दिलाना था, लेकिन आर्थिक तंगी से उसका प्रवेश नहीं दिला सका था। बेटी ने ऐसी क्यों कर लिया...पता नहीं।   

थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि ऑनर किलिंग की आशंका के चलते शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है।  रिपोर्ट आने पर घटना की वजह पता चलेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

भाई से विवाद के बाद लगाई थी फांसी
भाई से किसी बात पर विवाद होने के बाद किशोरी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। घटना के समय माता-पिता बाहर गए थे। मां के लौटने पर घटना की जानकारी हुई। घटना के समय पिता रामाआसरे खेत पर गया था और मां शोभा पशु बाड़े में कंडे (उपले) पाथने गई थी।
विज्ञापन

जब मां घर लौटी तो बेटी का शव फांदे पर लटका देख चीख पड़ी। उसकी चीख सुनकर मौके पर आए पड़ोसियों ने मृतका के पिता और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया घटना संज्ञान में है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें