फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ के बेटे पंकज सिंह का सपा, बसपा और कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान

Fri, 15 Sep 2017 07:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सभा में बोलते पंकज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक पंकज सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टियों को लेकर बड़ा बयान दिया। तीनों पार्टियों पर जमकर बरसे पंकज सिंह। 
विज्ञापन


 पिछड़ा वर्ग प्रतिभा सम्मान समारोह में बुधवार को शिरकत करने आए भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक पंकज सिंह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की कोई विचारधारा नहीं है। तीनों पार्टियों ने आज तक प्रतिभाओं का कोई सम्मान नहीं किया है। यहां सिर्फ भाई-भतीजे व चाचा में प्रतिभा दिखती है। 
भाजपा की ओर से शहर के निराला प्रेक्षागृह में आयोजित पिछड़ा वर्ग प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक पंकज सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष मान सिंह पटेल ने किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

सपा में तो पिता को ही हटाकर बेटा अध्यक्ष बन बैठा

पंकज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विधायक ने कहा कि कांग्रेस वालों से पूछो कि अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा तो वह तुरंत बता देंगे। सपा में तो पिता को ही हटाकर बेटा अध्यक्ष बन बैठा। बसपा का तो हाल सभी जानते हैं। एकमात्र भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां संसदीय बोर्ड में शामिल पदाधिकारियों तक को नहीं मालूम होता है कि अगला अध्यक्ष कौन होगा। बोले, तीनों पार्टियां जाति, धर्म के नाम पर राजनीति करती हैं।

महामंत्री ने कहा कि भाजपा वाले जब भगवान राम व भोलेनाथ के साथ भारतमाता की जय बोलते हैं तो इनको आपत्ति होती है। उधर, समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष मान सिंह पाल ने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद किया। उन्होने कहा कि यादव परिवार सिर्फ सैफई तक ही सीमित था। इस परिवार ने किसी अन्य यादव को आगे नहीं बढ़ने दिया।

अपराधियों को संरक्षण देने वालों पर भी होगी कार्रवाई
पत्रकारों के सवालों के जवाब में भाजपा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कड़ा कानून लाने जा रही है। इसमें अपराधी के साथ-साथ उसे संरक्षण देने वालों पर भी कार्रवाई होगी। सपा का नाम लिए बगैर कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था। ऋण माफी योजना में जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी संबंधी सवाल पर उन्होंने जानकारी से इनकार किया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें