कानपुर। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 25, 26 व 27 अप्रैल को जिले के 53 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। इसके लिए कुल 1.15 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
प्रत्येक पाली में 19,200 अभ्यर्थी शामिल होंगे। हर केंद्र पर एक स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल लगाया जाएगा और सघन चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
इस संबंध में 21 व 22 अप्रैल को बीएनएसडी कॉलेज में बैठक होगी जिसकी अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय करेंगे। बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षकों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।