फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: होमगार्ड पर दरोगा की वर्दी पहनकर अभद्रता करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी स्थित एक घर में दरोगा की वर्दी पहनकर होमगार्ड नोटिस चस्पा करने पहुंच गया। महिला ने होमगार्ड पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। डीसीपी दक्षिण के आदेश पर नौबस्ता थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू की है। वहीं, घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन

केडीए कॉलोनी गल्ला मंडी निवासी महिला चाय की दुकान चलाती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि काफी पहले उनके मकान में विनोद यादव किरायेदार था। गलत आचरण की वजह से नौबस्ता पुलिस ने उसे जेल भेजा था। जेल से छूटकर आने के बाद वह मकान खाली कर चला गया। आरोप है कि छह नवंबर को एक दरोगा आया। विनोद के विषय में पूछा। कोई न जानकारी न होने की बात बताई तो अभद्रता की। इसके बाद नोटिस चस्पा कर चला गया। उन्होंने दरोगा के बारे में जानकारी की तो पता चला कि हंसपुरम चौकी में वह होमगार्ड है। नौबस्ता थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी पीआरडी जवान है। वर्दी पहनकर लोगों पर धौंस जमाता है। जांच रिपोर्ट डीसीपी को दी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें