फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास आवंटन लॉटरी को नहीं पहुंचे अफसर, गरीबों का हंगामा

विज्ञापन
झींझक नगर पंचायत कार्यालय में हंगामा करते आवास लाभार्थी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। कस्बे में कांशीराम आवास योजना में चयनित 113 लाभार्थियों की लॉटरी के लिए मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में पांडाल लगाया गया। लेकिन लाभार्थी अफसरों का इंतजार करते रह गए। जब कोई अफसर नहीं पहुंचा और कार्यक्रम रद्द होने की बात पता लगी तो गुस्साए लाभार्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पालिका कर्मियों के समझाने पर लोग शांत हुए और मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

झींझक नगर पालिका में कांशीराम आवास योजना में 400 फ्लैट बनाए गए हैं। पूर्व में 112 आवास आवंटित हो चुके हैं। 113 नये लाभार्थियों का चयन नगर पालिका और तहसील प्रशासन ने संयुक्त रूप से किया है। दीपावली से पहले लाभार्थियों को घर की चॉबी देने की तैयारी है। डूडा ने 29 अक्तूबर को नगर पालिका झींझक को पत्र के जरिए 113 पात्रों को कांशीराम आवास आवंटन लॉटरी से कराने की जानकारी दी थी। 3 नवंबर को 11 बजे लाभार्थियों को बुलाया गया था। इसके बाद लॉटरी कराकर आवास आवंटन की प्रक्रिया पूरी कराने की बात कही गई थी। पालिका कर्मियों ने लाभार्थियों को सूचना दी थी। नगर पालिका कार्यालय परिसर में लगाए गए पांडाल में सुबह 11 बजे लाभार्थी जुट गए। काफी देर इंतजार के बाद भी डूडा को कोई कर्मी नहीं पहुंचा। लॉटरी होगी या नहीं इसकी सही जानकारी नहीं होने से लाभार्थी परेशान रहे। बाद में कार्यक्रम रद्द होने की बात पालिका कर्मियों ने बताई तो लाभार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने पांडाल में ही हंगामा शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे तक लाभार्थी नारेबाजी कर हो हल्ला करते रहे।
पालिका कर्मियों ने किसी तरह से समझा कर लाभार्थियों को शांत किया। नगरपालिका के लिपिक ब्रजेश राजपूत ने बताया कि लॉटरी से आवास वितरण की तिथि तय थी। डूडा कार्यालय से सोमवार देर शाम कार्यक्रम रद्द होने की बात फोन पर बताई गई थी। मंगलवार सुबह लाभार्थी जुटने लगे तो उन्हें जानकारी दी गई, लेकिन कोई माना नहीं। बाद में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

लॉटरी के लिए एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में समिति बनाई गई थी। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस होने की वजह से अफसरों की व्यस्तता की वजह से लॉटरी कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। नगर पालिका प्रशासन को फोन पर कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी दी गई थी। लॉटरी के लिए जल्द ही अन्य कोई तिथि तय की जाएगी। - हर्ष अरविंद, पीओ डूडा
लाभार्थी बोले, मायूसी हाथ लगी
लॉटरी की तिथि तय करने के बाद डूडा के अफसरों ने गरीबों के साथ मजाक कर दिया। लॉटरी तिथि की सूचना तो पत्र के जरिए दी गई, लेकिन कार्यक्रम रद्द होने की सही जानकारी देना मुनासिब नहीं समझा गया। आवास लाभार्थी हमीदन, नन्हीं, रश्मी, प्रवीना, बेबी बेगम, रामकांती, सरिता, सुनीता, संतोष आदि ने बताया कि घर पाने की खुशी है। अर्से से इसकी उम्मीद लगाए हैं। लॉटरी से आवंटन की तारीख तय हुई तो बेहद खुशी हुई। मंगलवार को नगरपालिका कार्यालय गए तो सही जानकारी नहीं मिल सकी। इंतजार करना पड़ा। मायूसी हाथ लगी। लॉटरी प्रक्रिया नहीं हुई तो ठगा सा महसूस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें