फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन: रात 11:13 से 12:27 बजे तक शुभ मुहूर्त, राशिवार करें पूजन, साल का पहला चंद्र ग्रहण भी इसी दिन

Sun, 24 Mar 2024 12:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Holika Dahan: 24 मार्च को होलिका दहन के दिन भद्रा लग रही है। भद्रा की शुरुआत सुबह 9:54 बजे से हो रही है, जो रात 11:13 बजे तक रहेगी। इस वजह से इसके बाद ही होलिका दहन करना शुभ होगा।
विज्ञापन
होलिका दहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 25 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। इसी दिन होली भी है। चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 बजे शुरू होगा और दोपहर 3:02 बजे तक रहेगा। यह भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यह चंद्र ग्रहण उत्तर और पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:13 से 12:27 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पं. मनोज द्विवेदी के अनुसार 24 मार्च को होलिका दहन के दिन भद्रा लग रही है। भद्रा की शुरुआत सुबह 9:54 बजे से हो रही है, जो रात 11:13 बजे तक रहेगी। इस वजह से इसके बाद ही होलिका दहन करना शुभ होगा। पूर्णिमा तिथि 24 और 25 मार्च दोनों दिन रहने वाली है। रंगोत्सव प्रतिपदा तिथि में होता है। शास्त्रों में मत है कि होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन किया जाता है और अगले दिन रंगोत्सव मनाया जाता है।

Trending Videos

इस बार 24 मार्च को सुबह 9:56 बजे पूर्णिमा शुरू हो रही है और इसका समापन 25 मार्च को प्रदोष काल से पहले ही हो रहा है। ज्योतिषाचार्य आचार्य पीएन द्विवेदी के अनुसार 24 मार्च को रात 10:28 बजे के बाद होलिका दहन किया जा सकता है। इस दिन गाय के गोबर से होलिका व प्रहलाद की प्रतिमा बनाएं और उसकी पूजा करें। होलिका की पूजा के साथ भगवान नरसिंह की भी आराधना करें। इसके बाद होलिका की सात बार परिक्रमा करने के बाद परिजनों की कुशलता की कामना करें।

गोबर के उपले बुजुर्गों को स्पर्श करा होलिका में करें अर्पित
ज्योतिषाचार्य डॉ. स्वाति सक्सेना के अनुसार चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देने से किसी भी प्रकार का सूतक मान्य नहीं होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात्रि 11:13 से 12:40 बजे तक रहेगा। सूत के धागे में गोबर के पांच या सात उपले माला के रूप में बांध कर घर के बड़े बुजुर्गों से स्पर्श करा कर होलिका की अग्नि में अर्पित करने से घर में समृद्धि का वास होता है। होलिका के पूजन से मनोकामनाएं पूरी होती है।
विज्ञापन

राशि के अनुसार इस तरह करें पूजन
ज्योतिष सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य पवन तिवारी ने राशि के अनुसार होलिका की पूजा करने की सलाह दी है। मेष राशि के लोग होलिका में गुड़ की, वृषभ राशि के लोग चीनी की, मिथुन राशि के लोग कपूर की, कर्क राशि के लोग लोबान की, सिंह राशि के लोग गुड़ की, कन्या व तुला राशि के लोग कपूर की, वृश्चिक राशि के लोग गुड़ की, धनु राशि के लोग जौ और चने की, मकर व कुंभ राशि वाले तिल की, मीन राशि के लोग जौ और चने की आहुति दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें