यूपी के कानपुर मेंं बेटी से छेड़छाड़ का उलाहना देने पर भाजपाइयों ने थाने में घुसकर कांग्रेसी कार्यकर्ता को पीट दिया। सूचना पाकर कांग्रेसी भी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
2 of 7
भाजपाई और काग्रेसियों के बीच होता बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भाजपाइयों ने विधायक महेश त्रिवेदी की मौजूदगी में थाने का घेराव कर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने भी हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन
3 of 7
बीचबचाव करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लेबर कालोनी गोविंदनगर निवासी परमिंदर सिंह उर्फ लक्की कांग्रेस कार्यकर्ता है। उसके पड़ोस में भाजपा कार्यकर्ता हरप्रीत सिंह उर्फ स्वीटी का घर है।
4 of 7
कार्यकर्ताओं के बीच विधायक
- फोटो : अमर उजाला
परमिंदर ने बताया कि होली के दिन हरप्रीत के बेटे स्पर्श ने उनकी बेटी पर रंगभर गुब्बारे मारे थे। उन्होंने घर जाकर हरप्रीत से विरोध जताया था। तब मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
5 of 7
भिड़े कांग्रेसी और भाजपाई
रविवार को वह बाटा चौराहे से गुजर रहे थे, तभी स्पर्श ने साथियों के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया। कहा कि अगर दोबारा शिकायत की तो ठीक नहीं होगा। उन्होंने उसे फटकारा तो उसने हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
6 of 7
नारेबाजी करते उपद्रवी
- फोटो : अमर उजाला
हरप्रीत भी पहुंच गए और मारपीट की। वे लोग भाजपाई हरप्रीत को पकड़कर थाने ले आए।
बीजेपी और कांग्रेसी समर्थकों के बीच विधायक
- फोटो : अमर उजाला
थानेदार को तहरीर दी। तब तक हरप्रीत के समर्थन में भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। उन लोगों ने थाने के दफ्तर में घुसकर कांग्रेसी परमिंदर को लात-घूंसों से पीट दिया। तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा।