फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अकबरपुर में ओवर ब्रिज पर लगी होर्डिंग उखाड़ी, नमस्ते चौराहा भी साफ

Sun, 11 Oct 2026 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में अवैध होर्डिंग, बैनर लगाकर परिवेश गंदा करने का मुद्दा अमर उजाला ने शनिवार को उठाया था। इस पर संजीदा हुए एनएचएआई की टीम ने अकबरपुर ओवर ब्रिज पर लगी अवैध होर्डिंग हटवा दी। इसके साथ ही नमस्ते चौराहा भी साफ कर दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर में नगर सीमा में होर्डिंग लगाने के लिए अनुमति लेने का नियम है। इधर हाईवे पर ओवर ब्रिज या अन्य जगह पर होर्डिंग लगाने की मनाही है। हालांकि कोई न तो अनुमति ले रहा है और न मनाही का पालन कर रहा है। जहां मन किया होर्डिंग लटका देने का मुद्दा अमर उजाला ने शनिवार को उठाया। इसका असर रहा कि एनएचएआई के अधिकारी संजीदा हुए। सुबह ही पेट्रोलिंग टीम पहुंची और अकबरपुर ओवर ब्रिज पर लगे अवैध होर्डिंग उखाड़ दिए गए।
इसके साथ ही ओवर ब्रिज के नीचे नमस्ते चौराहा के सामने की ओर लगी अवैध होर्डिंग हटवा दी गई। पेट्रोलिंग टीम अवैध होर्डिंग अपने साथ ले गई ताकि इन्हें दोबारा से लगाया न जा सके। लटकती होर्डिंग तेज हवा से गिरने से कई लोग पूर्व में घायल हो चुके हैं। जबकि राहगीरों पर गिरने का खतरा बना था। हालांकि अकबरपुर निकाय की ओर से अभी अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान नहीं चलाया गया है। ईओ आशीष कुमार का कहना है कि जल्द की अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग हटवाई जाएगी।
विज्ञापन

.......................
बयान.....
अकबरपुर में ओवर ब्रिज के ऊपर व नमस्ते चौराहा पर ओवर ब्रिज के नीचे लगी अवैध होर्डिंग पेट्रोलिंग टीम ने हटा दी हैं। - आलोक सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई
.......................
फोटो-29 चिटिकपुर में बिजली के पोल पर लगी अवैध होर्डिंग । संवाद
चिटिकपुर व रनियां में लगीं अवैध होर्डिंग
रनियां। नगर रनियां के हाईवे किनारे बिना अनुमति के अलग-अलग चौराहों में होर्डिंग व बैनर लगे हैं। कई जगह बिजली के पोलों पर भी होर्डिंग टांगी गई हैं। इससे हादसे का खतरा बना है। हाईवे से गुजरते तेज वाहन सवार इन होर्डिंग की वजह से ध्यान भंग होने पर हादसे का शिकार होने की आशंका बनी है। प्रमुख रूप से किशरवल मोड़ पर, चिटिकपुर चौराहे, रनियां पड़ाव, उमरन, खानचंद्रपुर, रहीमपुर आदि जगहों पर अवैध होर्डिंग लगी हुई है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक सिंह ने बताया कि हाईवे सीमा में लगी अवैध होर्डिंग हटवाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें