भदई अमावस्या के मौके पर वह घर से जल्दी निकला था। सोमवार की सुबह के तकरीबन सात बज रहे होंगे। वह निकला तो गंगा नहाने के लिए था, लेकिन मालूम नहीं था कि मौत उसका पीछा कर रही है...
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर इलाके में सोमवार को बड़ी दर्दनाक घटना घटी। एक साइकिल चालक को एक ट्रक वाला बड़ी बेदर्दी से रौंद कर गुजर गया। लाश के दो टुकड़े हो गए। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सड़क पर मांस के लोथड़े यहां-वहां फैले पड़े थे। किसी से भी यह भयावह दृश्य देखा नहीं गया।